लाइव न्यूज़ :

गुजरात एसीबी ने इस साल 27 सरकारी कर्मियों पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किये

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की संपत्ति को लेकर इस साल 27 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं।

ब्यूरो ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इन 27 आरोपियों में तीन प्रथम श्रेणी के अधिकारी, आठ द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, 16 तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं।

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की और बेनामी संपत्तियों का पता लगाने के लिये चलाए गए अभियान के दौरान राज्य एसीबी ने इस साल 27 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्तियों में जमीन, रिहायशी भवन आदि शामिल हैं और उनका कुल बाजार मूल्य 38.75 करोड़ रुपये है।

विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल एक जनवरी से लेकर 13 नवंबर के दौरान राज्यभर में ये मामले दर्ज किये गये। आरोपियों में आठ गुजरात जमीन विकास निगम के कर्मचारी हैं, वैसे अब इस निगम को भंग किया जा चुका है।

इसके अलावा शहरी विकास और राजस्व विभागों के तीन-तीन, पंचायत विभाग के चार, लोकनिर्माण विभाग एवं गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो-दो तथा पुलिस, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य तथा खान एवं खनिज विभागों के एक-एक कर्मी हैं। इन सभी पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और बेनामी संपत्ति लेन-देन रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस