लाइव न्यूज़ :

गुजरातः थार-डंपर की टक्कर देखने जुटे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 9 लोगों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2023 07:58 IST

पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक भी शामिल है। हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस्कॉन ब्रिज पर गुरुवार तड़के ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे को देखने वहां भीड़ इकट्ठा हो गई इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार भीषण हादसा हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस्कॉन ब्रिज पर थार और डंपर की टक्कर को देखने जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। बतयाा जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की गति 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर गुरुवार तड़के  ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे को देखने वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक सत्या पटेल भी शामिल है। हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

कृपा पटेल, चिकित्सा अधिकारी, सोला सिविल अस्पताल ने बताया कि 12 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से 9 की मौत हो चुकी थी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगुआर के ड्राइवर को प्राइवेट सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि जगुआर में घायल युवक के अलावा, एक और लड़का और लड़की सवार थे। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बुधवार देर रात 1:15 बजे हुआ.

टॅग्स :सड़क दुर्घटनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप