लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 14 प्रवासी मजदूरों, एक बच्ची की ट्रक से कुचल कर मौत, प्रधानमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:07 IST

Open in App

सूरत, 19 जनवरी गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को सड़क के किनारे सो रहे राजस्थान के 13 प्रवासी मजदूरों और एक साल की बच्ची समेत 15 लोगों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए 15 लोगों में आठ महिलाएं और मध्यप्रदेश का एक प्रवासी मजदूर भी है। मौके पर ही उनमें से 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में मध्यप्रदेश के 19 वर्षीय मजदूर के अलावा सभी लोग दक्षिण राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के गांवों के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक वाकया सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की धाराओं के तहत ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक ड्राइवर और वाहन का सहचालक भी दुर्घटना में घायल हो गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरत की पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऊषा राडा ने बताया कि ट्रक ने तड़के किम-मांडवी रोड के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। एसपी ने बताया, ‘‘ट्रक किम से मांडवी जा रहा था। दूसरी ओर से आ रहे गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में ट्रक के आगे की खिड़की का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया जिससे ड्राइवर देख नहीं पाया। टक्कर के कारण ट्रक सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और सड़क किनारे सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन लोगों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान राहुल महिदा (19), मनीषा महिदा (19), वनिता महिदा (17), संगीता वसुनिया (27), चम्पा पंडा (16), नरेश पंडा (25), रजीला महिदा (25), विकेश महिदा (27), शाकन वसुनिया (21), मुकेश महिदा (25), लीला महिदा (22), अनिता महिदा (40), दिलीप वसुनिया (20), शोभा वसुनिया (23) और एक साल की बच्ची तेजल महिदा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में सिर्फ राहुल महिदा मध्यप्रदेश का रहने वाला था जबकि अन्य सभी राजस्थान के रहने वाले थे।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘सूरत में ट्रक हादसे में हुई मौतें दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां