लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता, कहा- विश्वभर में खास तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है

By भाषा | Updated: February 13, 2020 18:34 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि किसी देश का समुद्री हित आमतौर पर उसकी अर्थ व्यवस्था और उसके लोगों के कुक्षल क्षेम से जुड़ा होता है। राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ मुझे बताया गया है कि हमारा 90 फीसदी व्यापार समुद्र मार्ग से होता है, और यह न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा में बल्कि आर्थिक सुरक्षा में और इसी प्रकार से राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रक्रिया में भारतीय नौसेना की भूमिका को बढ़ाता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि विश्वभर में खास तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने लोनावाला में आईएनएस शिवाजी की स्थापना के 75 वें वर्ष पर उसे ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान करने के दौरान यह बात कही।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि विश्वभर में खास तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने लोनावाला में आईएनएस शिवाजी की स्थापना के 75 वें वर्ष पर उसे ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान करने के दौरान यह बात कही। कोविंद ने कहा,‘‘आज दुनिया भर में खास तौर पर हिंद प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। मैं जानता हूं कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में मिशन आधारित तैनाती की व्यवस्था अपनाता है। लगातार तैनातियों और हमारे हितों वाले क्षेत्रों में मौजूदगी के लिए समुद्र अभियंताओं का गुणवत्ता परक प्रशिक्षण अहम है।’’ 

उन्होंने कहा कि आईएनएस शिवाजी को सभी प्रशिक्षकों को अपेक्षित कैशल देना चाहिए ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। कोविंद ने कहा,‘‘ एक अग्रणी शक्ति के तौर पर भारत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा,व्यापार और वाणिज्य के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक प्रतिमान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रम में भारत का कद बढ़ने के कई कारक हैं और इसमें हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताएं और पराक्रम शामिल हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि किसी देश का समुद्री हित आमतौर पर उसकी अर्थ व्यवस्था और उसके लोगों के कुक्षल क्षेम से जुड़ा होता है। राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ मुझे बताया गया है कि हमारा 90 फीसदी व्यापार समुद्र मार्ग से होता है, और यह न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा में बल्कि आर्थिक सुरक्षा में और इसी प्रकार से राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रक्रिया में भारतीय नौसेना की भूमिका को बढ़ाता है।’’ 

उन्होंने कहा कि नौसेना समुद्र शक्ति में भारत का प्रमुख हथियार है। और यह सैन्य तथा असैन्य दोनों क्षेत्रों में देश के समुद्री हितों का अभिभावक है। राष्ट्रपति ने कहा,‘‘हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा, व्यापार मार्ग की सुरक्षा की प्रतिबद्धता और नागरिक आपातकाल जैसे हालात में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए देश को नौसेना पर गर्व है।’’ 

कोविंद ने कहा, ‘‘मुझे यह जान कर प्रसन्नता है कि भारतीय नौसेना ने हाल में ही चक्रवात डायना से प्रभावित मेडागास्कर की जनता को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘ऑपरेशन वनीला’ चलाया था।’’ भारत और मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र से आपस में जुड़े हुए हैं। आईएनएस शिवाजी भारतीय नौसेना का अड्डा है। इसमें नेवल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग है जिसमें भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस विजयादशमी रैलीः अमेरिका को व्यापार करना है?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं, बढ़-चढ़कर अपनाएं युवा पीढ़ी

भारतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आरएसएस ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

पूजा पाठक्या है ‘World Peace Centre’?, 2 मार्च को होने जा रहा उद्घाटन, आचार्य लोकेश के नेतृत्व में विश्व शांति का नया युग!

भारतOne Nation One Election Bill: प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, कल्याण बनर्जी और श्रीकांत शिंदे होंगे मेंबर?, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनने वाली JPC में शामिल...

भारतOne Nation One Election Bill: ‘एक देश, एक चुनाव’ में लोकतांत्रिक पेंच भी हैं?, कम खर्च में लोकतांत्रिक अनुष्ठान को संपन्न

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया