लाइव न्यूज़ :

पोते ने धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दादी की हत्या की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:53 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), पांच फरवरी हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी सौतेली दादी (80) की कथित रूप से हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह खैरी गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला सुखिया के सिर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। सुखिया के सगे पोते जितेंद्र की तहरीर पर सौतेले पोते शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संदर्भ में सिसोलर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि सुखिया से उसकी पति की दूसरी शादी थी । उसके पति शिवदर्शन सिंह की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। सुखिया के चार बेटे (जिनमें दो बेटों की मौत हो चुकी है) और एक सौतेला बेटा (हत्यारोपी शैलेन्द्र का पिता) था, जिसकी भी मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सुखिया अपने पति के नाम की 64 बीघे कृषि भूमि पांच बेटों में बराबर-बराबर बांटकर अपने लिए सिर्फ चार बीघे जमीन लेकर सबसे अलग रहती थी।

थाना प्रभारी के अनुसार अब तक की जांच में जमीन-जायदाद संबंधी कोई विवाद सामने नहीं आया, सिर्फ सौतेले पोते शैलेन्द्र सिंह (हत्यारोपी) से बृहस्पतिवार को मामूली विवाद होना बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?