लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार : राजद

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:20 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को दावा किया कि पूरे बिहार से उसके उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट से साफ है कि इस चुनाव में महागठबंधन जीत हासिल कर रहा है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, राजग बहुमत की ओर बढ़ रहा है, जबकि राजद की अगुवाई वाला महागठबंधन पीछे चल रहा है।

राजद ने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।’’

उसने कहा,‘‘ हमारे पास उपलब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार, अभी हम 84 सीटों पर आगे हैं। कई जगह पोस्टल वोटिंग की अभी गिनती नहीं हुई है। आप अंतिम समय तक डटे रहिए। उदाहरण दे रहे हैं जैसे महनार में 12 हज़ार, फतुहा में 14 हज़ार और सूर्यगढ़ा में 10 हज़ार से हम बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन टीवी पर पीछे दिखा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?