लाइव न्यूज़ :

Atal Bihari Birth Anniversary:रोहतांग दर्रे के नीचे की सुरंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 04:20 IST

धरती से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने का निर्णय जून 2000 में वाजपेयी सरकार ने लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देरोहतांग दर्रे के नीचे इस सुरंग बनाने का ऐतिहासिक निर्णय 3 जून 2000 को लिया गया था जब वाजपेयी प्रधान मंत्री थे।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 8.8 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 3,000 मीटर की ऊँचाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को देश भर में मनाई जाएगी। भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश में स्थित रोहतांग दर्रे के नीचे बने सुरंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला किया है। 

रोहतांग दर्रे के नीचे इस सुरंग बनाने का ऐतिहासिक निर्णय 3 जून 2000 को लिया गया था जब वाजपेयी प्रधान मंत्री थे। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का सम्मान करने का फैसला करते हुए 25 दिसंबर को रोहतांग दर्रे का नाम उनके नाम पर करने का फैसला किया। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 8.8 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 3,000 मीटर की ऊँचाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी होगी और मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम कर देगी।

सुरंग अब पूरा होने वाला है। एक बार स्टार्ट होने का बाद, सुरंग हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों को सभी मौसम की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जो कि सर्दियों के दौरान लगभग छह महीने तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "सीमा सड़क संगठन ने प्रमुख भूगर्भीय, भू-भाग और मौसम की चुनौतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया, जिसमें 587 मीटर सेरी नाल्ह फॉल्ट ज़ोन शामिल है।" 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया