लाइव न्यूज़ :

12-18 साल के बच्चों के लिए जल्द आ सकती है जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन, सुप्रीम कोर्ट से सरकार ने कही यह बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 27, 2021 08:44 IST

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि 12-18 आय़ुवर्ग के लोगों के लिए जल्द ही जायडस कैडिला का टीका उपलब्ध हो सकता है । साथ ही दिसंबर तक सरकार देश की युवा आबादी को वैक्सीनेट करना चाहती है ।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि साल के अंत तक देश की युवा आबादी को करेंगे वैक्सीनेटडिजीटल बाधा को खत्म करते हुए अब युवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं सरकार ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आकड़े सार्वजनिक किए जा रहे हैं

दिल्ली :  वैज्ञानिकों ने देश में तीसरी लहर आने की पुष्टि की है । उनका मानना है कि इस लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है क्योंकि हम अपनी वरिष्ठ और युवा आबादी को तो वैक्सीनेट कर रहे हैं लेकिन बच्चों के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन नहीं है इसलिए उनपर ज्यादा खतरा बना हुआ है । ऐसे में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा कि भारतीय कंपनी जायडस कैडिला की ओर से विकसित नया कोरोना टीका जल्द ही 12-18 आयुवर्ग के लिए उपलब्ध होगा । 

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में यह भी बात कही कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। एनडीटीवी  की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि साल के अंत तक देश के सभी वयस्कों को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा ।  

सरकार ने कहा कि 18 साल के 94 करोड़ों लोगों के लिए 186.6 करोड़ डोज की आवश्यकता होगी । सरकार ने कहा कि युवाओं के लिए डिजिटल बाधा को खत्म करते हुए अब सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर बैठ वैक्सीन लगवाई जा सकती है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी बताया कि सोमवार से लागू नई नीति के तहत 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी ।

पारदर्शिता के लिए हर दिन आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है । सरकार ने कहा कि निजी  टीकाकरण केंद्रों पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी टीका मिल सके । इसके लिए वाउचर वाली योजना की शुरुआत की गई है  और एनजीओ वाउचर खरीदकर  जरूरतमंद लोगों में इसका वितरण कर सकते हैं । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियासुप्रीम कोर्टभारत सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे