लाइव न्यूज़ :

सरकारी पैनल ने 2-17 साल के बच्चों पर कोवोवैक्स के ट्रायल से किया इनकार, कहा- किसी देश ने नहीं दी है अनुमति

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 1, 2021 09:04 IST

एक सरकारी पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स को 2-17 साल के आयुवर्ग लोगों पर ट्रायल की अनुमति से इनकार किया है । विशेषज्ञों ने कहा कि कोवोवैक्स को किसी देश से अनुमति नहीं मिली है ।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स के ट्रायल के लिए सरकारी पैनल ने कहा नाविशेषज्ञों ने कहा कि किसी देश ने नहीं दी है अनुमति यूएसएफडीए की मंजूरी के बाद ही कोवोवैक्स को प्रवेश की मिलेगी अनुमति

दिल्ली :  देश में कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है । ऐसे में सरकार जल्द से जल्द सभी आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेट करना चाहती है । अभी तक देश में 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है और उससे कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है । हालांकि कई देशों ने बच्चों के वैक्सीन की अनुमति दे दी है । अब पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने 2-17 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार के एक पैनल ने इससे इनकार किया है । 

एक विशेषज्ञ सरकारी पैनल ने 2 से 17 साल के बच्चों के लिए कोवैक्स चरण 2 और 3 के ट्रायल के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है । एसआईआई ने सोमवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) आवेदन किया था जिसमें 10 साइटों  पर 12 से 17 और 2 से 11 आयु वर्ग के 920 बच्चों और 460 बच्चों पर कोवोवैक्स का परीक्षण करने की अनुमति मांगी थी । 

हालांकि केंद्र औषधीय मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के कोविड-19 विशेषज्ञ ने कहा कि किसी भी देश में कोवोवैक्स को मंजूरी नहीं दी गई है । पुणे स्थित कंपनी को बच्चों के क्लीनिकल परीक्षण के संचालन पर विचार करने के लिए वयस्कों के ट्रायल से संबंधित सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डाटा प्रस्तुत करना होगा । हालांकि पीटीआई के मुताबिक डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है।

दरअसल यूएस आधारित वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स इंक ने अगस्त 2020 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों और भारत में अपने कोविड-19 वैक्सीन NVX-CoV2373 के विकास और व्यवसायीकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी । कोवोवैक्स का क्लिनिकल परीक्षण भारत में मार्च में शुरू हुआ था और सीरम इंस्टीट्यूट ने इसे सितंबर तक  लांच करने की योजना बनाई है । केंद्र सरकार को कोवोवैक्स की 20 लाख  खुराक अगस्त और दिसंबर के बीच उपलब्ध होने की उम्मीद है । यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद ही कोवोवैक्स को भारत में ट्रायल की अनुंति मिलेगी । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअदार पूनावाला
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेट105 मिलियन डॉलर मूल्य?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदेंगे अदर पूनावाला?, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी दौड़ में शामिल

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो