लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर हस्तियों के प्रोफाइल में सेंध लगाए जाने की हालिया घटना के बाद सरकार ने ट्विटर को जारी किया नोटिस: सूत्र

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 15:50 IST

वैश्विक स्तर पर हस्तियों के प्रोफाइल में सेंध लगाए जाने की हालिया घटना के बाद सरकार ने ट्विटर को नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक स्तर पर हस्तियों के प्रोफाइल में सेंध लगाए जाने की हालिया घटना के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है।साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने ट्विटर से ग्लोबल हैक की पूरी जानकारी मांगी है।इसके अलावा CERT-In ने प्रभावित हुए भारतीय उपयोगकर्ताओं की संख्या और प्रभावित डेटा की जानकारी भी मांगी है।

वैश्विक स्तर पर हस्तियों के प्रोफाइल में सेंध लगाए जाने की हालिया घटना के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है और उसने ट्विटर को नोटिस जारी किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों से हवाले से यह जानकारी दी। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने ट्विटर से ग्लोबल हैक की पूरी जानकारी, प्रभावित हुए भारतीय उपयोगकर्ताओं की संख्या और प्रभावित डेटा की जानकारी मांगी है।

सीईआरटी ने मांगी ये जानकारियां

मामले से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर को सेंधमारी की इस घटना से प्रभावित हुए भारतीय उपयोक्ताओं की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर से यह भी बताने को कहा गया है कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं।ॉ

सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है और क्या ट्विटर ने प्रभावित उपयोक्ताओं को उनके प्रोफाइल में सेंध व अनधिकृत उपयोग के बारे में बताया है।

सरकार ने हमलावरों के हमले से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं इसकी जानकारी मांगी है। साथ ही हमले के तौर-तरीके के बारे में भी ब्योरा मांगा है। इसके अलावा हैकिंग की घटना के प्रभाव को कम करने के लिए ट्विटर द्वारा की गयी सुधारात्मक कार्रवाई का विवरण मांगा है।

ओबामा समेत कई कंपनियों के सीईओ के ट्विटर अकाउंट हैक

15 जुलाई को हैकर्स ने कंपनी के सिस्टम में घुसकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन समेत कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के ट्विटर अकाउंट पर कब्जा कर लिया था और यूजर्स को बिटकॉइन में रकम दान करने का झांसा दिया था। इसके अलावा हैकर्स ने एमेजॉन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस, टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स जैसे जाने-माने लोगों के अकाउंट हैक कर लिए थे।

कर्मचारियों की जानकारी हासिल कर सुरक्षा में सेंध

वैश्विक स्तर पर होने वाले हैकिंग के मामलों पर ट्विटर ने आशंका जताई है कि हैकरों ने कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों को फंसा कर उनकी जानकारियों का फायदा उठाया और कंपनी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाई।

हैकर टू-फैक्टर सुरक्षा को भी कर गए पार

अपने बयान में ट्विटर ने कहा है, "हमारा मानना है कि हमलावरों ने कुछ ट्विटर कर्मचारियों को सोशल इंजीनियरिंग स्कीम के तहत निशाना बनाया। उन्होंने बेहद कम संख्या में कर्मचारियों को झांसे में डाला और उनकी गुप्त जानकारियों का इस्तेमाल कर ट्विटर के अंदरूनी सिस्टम में दाखिल हुए, साथ ही हमारी टू-फैक्टर सुरक्षा व्यवस्था को भी पार कर गए।"

ट्विटर ने बताया हैकर्स ने 45 अकाउंट के पासवर्ड बदले

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि हैकरों ने 45 ट्विटर अकाउंट में पासवर्ड बदलने और ट्वीट करने में सफल रहे। कंपनी के बयान के मुताबिक, "अभी तक हमें यह पता है कि वो ऐसे टूल्स तक पहुंचने में सफल रहे, जो सिर्फ हमारे अंदरूनी सहायता दल (इंटरनल सपोर्ट टीम) को उपलब्ध होते हैं और 130 अकाउंट्स को निशाना बनाया। इनमें से 45 अकाउंट्स ऐसे हैं, जिनमें वो पासवर्ड रीसैट करने में सफल रहे और फिर अकाउंट में लॉगइन कर ट्वीट कर पाए।"

टॅग्स :ट्विटरभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप