लाइव न्यूज़ :

कोरोना सहायता: सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपये डाले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 21:16 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिसमें महिलाओं के जनधन खातों में 3 महीने 500-500 रुपये देने की बात कही गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500- 500 रुपये की पहली किस्त डाल दी है।महिला खाताधारकों में 500-500 रुपये की दो और किस्तें मई और जून में स्थानांतरित की जाएंगी।

नई दिल्ली। सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500- 500 रुपये की पहली किस्त डाल दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा में इस तरह की योजना भी पेश की थी।

देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने की वजह से 21 दिन की बंदी लागू है। वित्त मंत्री ने कहा था कि 20.5 करोड़ महिला खाताधारकों को तीन महीने तक प्रत्येक महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। इससे संकट के इस समय उन्हें अपने घर को चलाने में मदद मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रत्येक खाताधारक के खाते में पैसा पहुंच गया है। लाभार्थी 'सामाजिक दूरी' की जरूरत को ध्यान में रखकर (भीड़ न लगाते हुए) राशि की निकासी अब कर सकती हैं।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने लाभार्थियों द्वारा पैसा निकालने में अफरातफरी से बचने और सामाजिक दूरी की जरूरत को पूरा करने को अप्रैल माह में सभी बैंकों के लिए सारिणी तय की है।

बैंक शाखाओं को भीड़भाड़ से बचाने के लिए यह पैसा महिला खाताधारकों के खातों में पांच दिन में स्थानांतरित किया गया। ऐसी महिला खाताधारक जिनके खातों का अंतिम अंक शून्य और एक है, उनके खातों में तीन अप्रैल को पैसा डाला गया। दो और तीन अंक वाले खातों में चार अप्रैल को, चार और पांच अंतिम अंक के खातों में सात अप्रैल को पैसा डाला गया।

आईबीए ने कहा कि आठ और नौ अंतिम अंक वाले खातों में नौ अप्रैल को पैसा डाला जाएगा। इन महिला खाताधारकों में 500-500 रुपये की दो और किस्तें मई और जून में स्थानांतरित की जाएंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया