लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अफगानिस्तान की महिला सांसद को वापस भेजने पर अपनी गलती मानी: खड़गे

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:25 IST

Open in App

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान की एक महिला सांसद को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस भेजे जाने पर सर्वदलीय बैठक के दौरान अपनी गलती स्वीकार की। सर्वदलीय बैठक के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में हमने महिला सांसद को वापस भेजने का मुद्दा उठाया। उन्होंने (जयशंकर ने) कहा कि यह एक गलती थी औेर भविष्य में ऐसा नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में कई मुद्दे उठाये गए और विदेश मंत्री ने उनका जवाब दिया। अब हमें देखना होगा कि इनमें से कितने का क्रियान्वयन होता है।’’ खड़गे ने कहा, ‘‘हम एकजुट होकर बात करना चाहते हैं। सभी दलों ने यही राय जाहिर की है।’’ उल्लेखनीय है कि हाल में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को उस देश के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी । जयशंकर ने कहा कि सरकार वहां से भारतीयों को वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जहां स्थिति ‘गंभीर’ है।तालिबान को लेकर भारत के रुख के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति ठीक नहीं हुई है, इसे ठीक होने दीजिए । उन्होंने कहा, ‘‘ आपको संयम रखना होगा । वहां स्थिति ठीक होने दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी