लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल बेबी रानी को तपोवन में लोगों के आक्रोश का सामना करना पडा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:23 IST

Open in App

देहरादून, 11 फरवरी उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बृहस्पतिवार को चमोली जिले के आपदाग्रस्त तपोवन क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने पहुंची जहां उन्हें सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पडा ।

रविवार को आई आपदा के बाद से सुरंग में फंसे अपने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के बाहर आने का इंतजार कर रहे लोगों का सब्र राज्यपाल बेबी रानी को देखकर टूट गया और वे रो पडे़ । उन्होंने राज्यपाल से बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए दखल देने का आग्रह किया । एक अनुमान के अनुसार, तपोवन सुरंग में 25-35 लोग फंसे हैं जो रविवार को आपदा के समय वहां काम कर रहे थे ।

मौर्य ने उन्हें तसल्ली रखने को कहा और बताया कि सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा, ‘ विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान लगातार जारी है । कोई कसर नहीं छोडी जा रही है । लोगों को तसल्ली रखनी चाहिए ।’

राज्यपाल ने आपदाग्रस्त तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर वहां राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को बचाव अभियान तीव्रता से चलाने के निर्देश दिए । उन्होंने प्रभावित लोगों को शीघ्र से शीघ्र आवश्यक सहायता पहुंचाए जाने के अलावा बचाव अभियान में लगे कार्मिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे जाने को कहा ।

बाद में, मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी के सभी अधिकारी एवं कार्मिक गंभीरता एवं प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द प्रभावित सुरंग खुले और लोगो को मदद पहुंचायी जा सके।

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में उनकी गहन चर्चा हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?