लाइव न्यूज़ :

सरकारें कोविड-19 से निपटने के लिये काम कर रही हैं, कोई कमी लगे तो सुझाव दें, आलोचना न करें : राजनाथ

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:53 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मई कोरोना वायरस से निपटने के मामले में विपक्ष की लगातार आलोचनाओं का जवाब देते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिये जितना हो सकता है कर रही हैं और यदि कोई चूक रह जाती है तो आलोचना करने के बजाय सुझाव दिये जाने चाहिए।

रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित 'हज हाऊस' में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाये गये 255 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत करने आये थे।

इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पांच मई को राजधानी के अवध शिल्पग्राम में 450 से अधिक बिस्तर वाले अटल बिहारी वाजपेयी कोविड-19 अस्पताल की शुरुआत की थी।

बाद में रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड -19 के मामलों से निपटने में जितनी तत्परता दिखाई है उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। खामियां किसी से भी हो सकती हैं, जो काम करेगा उसी से कहीं कोई चूक भी हो सकती है, लेकिन मैं समझता हूं कि आलोचना का समय नहीं है। यदि कहीं पर किसी को कोई कमी दिखाई देती है और यदि वह अपना सुझाव देता है तो प्रदेश सरकार स्वागत करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और इस चुनौती से निपटने के लिए जो भी प्रयास हो सकते हैं, सरकार कर रही है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने जिस प्रकार से दुनिया के दूसरे देशों के साथ अच्छे कूटनीतिक संबंध बनाने में कामयाबी हासिल की है, उसी का परिणाम है कि संकट के समय विश्व के कई देश भारत की मदद के लिये तैयार हैं और मदद मुहैया भी करा रहे हैं।'

सिंह ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जो जानें गयी हैं, उनके परिवारों के प्रति भी मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

रक्षा मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है।

राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की, जिसमें 75 जिलों के 97,941 राजस्व गांवों में घर-घर संपर्क कर नमूनों के कोरोना वायरस परीक्षण और अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं का संदर्भ है और राज्‍य सरकार ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सुनिश्चित प्रयास कर रही है।''

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘भारत के सबसे घनी आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में राज्‍य सरकार ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामलों का पता घर-घर जाकर लगा रही है और त्वरित पृथक-वास, रोग प्रबंधन और संपर्कों का पता कर इसका प्रसार रोक रही है।’’

सिंह ने कहा कि सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री सिंह का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा