लाइव न्यूज़ :

सरकार 5 साल चलेगी, उद्धव की अग्नि परीक्षा का वक्त नहीं आया: शरद पवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2020 05:09 IST

राज ठाकरे से अब भी संवाद पवार ने कहा, ''मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मतभेद हैं, पर मनभेद नहीं हैं. उनके साथ अच्छी बातचीत भी होती है. राजनीति में रिक्त स्थान होते हैं. तीन पार्टियों की सरकार होने की वजह से विपक्ष में वह रिक्त स्थान दिख रहा है. लेकिन, यह समय ही बताएगा कि वह रिक्त स्थान भाजपा भरेगी या मनसे.

Open in App
ठळक मुद्देमहाविकास आघाड़ी की सरकार 5 साल चलेगी और अभी उनकी अग्निपरीक्षा का वक्त नहीं आया है. पवार ने कहा, ''मैं इस सरकार का रिमोट कंट्रोल नहीं हूं.

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी की सरकार 5 साल चलेगी और अभी उनकी अग्निपरीक्षा का वक्त नहीं आया है. इस वजह से उन्हें अंक देने का कोई मतलब नहीं है, पर वे सही रास्ते पर चल रहे हैंश्र एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में पवार ने कहा, ''मैं इस सरकार का रिमोट कंट्रोल नहीं हूं. मैंने तय किया है कि तब तक सरकार को कोई सलाह नहीं दूंगा, जब तक मुझसे किसी मुद्दे पर आधिकारिक रूप से पूछा नहीं जाएगा.

राज्य के कल्याण में अगर कोई सुझाव होते हैं, तो पार्टी के भीतर चर्चा होती है. केंद्र सरकार को लेकर कोई रुख अख्तियार करना है, तो तीनों घटक दल एक साथ मिलकर फैसला करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''बहुत सारी बातें इस पर निर्भर होती हैं कि सरकार का नेतृत्व करनेवाला व्यक्ति कैसा है. उद्धव ठाकरे सभी को साथ लेकर चलनेवाले नेता हैं. उन्होंने तय किया है कि जो काम जिसे दिया गया है, वह वही काम करेगा. वे उसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे. अब उद्धव ठाकरे हमारे बीच रम गए हैं.''

राज ठाकरे से अब भी संवाद पवार ने कहा, ''मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मतभेद हैं, पर मनभेद नहीं हैं. उनके साथ अच्छी बातचीत भी होती है. राजनीति में रिक्त स्थान होते हैं. तीन पार्टियों की सरकार होने की वजह से विपक्ष में वह रिक्त स्थान दिख रहा है. लेकिन, यह समय ही बताएगा कि वह रिक्त स्थान भाजपा भरेगी या मनसे.

खेती पर निर्भरता छोड़ें शरद पवार ने कहा, ''राज्य में 60% लोग खेती पर निर्भर है. यह निर्भरता छोड़नी होगी. परिवार में एक व्यक्ति को ही खेती करना चाहिए. जिन देशों में खेती पर निर्भरता कम है, वहां प्रगतिशील खेती होती है.

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप