लाइव न्यूज़ :

सरकार पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की ही सिफारिश करेगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए कोविड महामारी के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की ही सिफारिश केंद्र से करेगी।

केजरीवाल ने पुद्म पुरस्कारों के लिए आम लोगों से 15 अगस्त तक उन डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सिफारिश करने को कहा जो सम्मानित होने का हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली खोज एवं स्क्रीनिंग समिति लोगों से पद्म पुरस्कारों पर मिली सिफारिशों पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

केजरीवाल ने कहा, “हम चाहते हैं कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके काम और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की वायरस से जान बचाने के दौरान कोविड से संक्रमित हुए और अपनी जान गंवा दी। पूरा देश और मानवता उनकी ऋणी है।”

केजरीवाल ने कहा, “मैं कई डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को जानता हूं जो घर नहीं गए और हमारी जान बचाने के लिए दिन-रात काम करते रहे। उन्हें सम्मानित करने और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाने का समय आ गया है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार को सिफारिशें भेजने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। लोग 15 अगस्त तक हमें अपनी सिफारिशें भेज दें ताकि चयनित नामों को केंद्र को समय पर भेजा जा सके।”

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, लोक सेवा आदि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब