लाइव न्यूज़ :

विपक्षी सदस्यों को बदनाम करने और फंसाने के लिए सरकार ने महिला मार्शलों का इस्तेमाल किया: खड़गे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:47 IST

Open in App

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मानसून सत्र के आखिरी दिन उच्च सदन में हुए हंगामे को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को ‘कसूरवार ठहराने और फंसाने’ के लिए महिला मार्शलों का उपयोग किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में उम्मीद जताई कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू इस मामले में फैसला करते हुए निष्पक्ष रहेंगे क्योंकि एक पार्टी पर जिम्मेदारी डालना अनुचित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और विधेयकों को जबरन पारित कराकर तानाशाही तरीके से संसद को चलाना चाहती है। खड़गे ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने विपक्ष को कसूरवार ठहराने और विपक्षी सांसदों को फंसाने के लिए महिला मार्शलों का इस्तेमाल किया।’’उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘सरकार का रवैया विपक्ष की छवि को धूमिल करने वाला था।’’ कांग्रेस नेता के अनुसार, 11 अगस्त को राज्यसभा को सरकार ने एक ‘किले’ में तब्दील कर दिया था और बीमा संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए बल का प्रयोग किया क्योंकि वह सरकारी बीमा कंपनियों को अपने कारोबारी मित्रों के सुपुर्द करना चाहती है। यह पूछे जाने पर कि वह विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सरकार की मांग के बारे में क्या सोचते हैं तो खड़गे ने कहा, ‘‘जब कार्रवाई होगी तो हम देखेंगे। हमारे सदस्यों को चोट लगी है। हम सभापति से निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं।’’ साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार विपक्ष को कसूरवार ठहराना चाहती है और अगर किसी एक पार्टी पर जिम्मेदारी डाली गई तो फिर इसको लेकर निष्पक्ष दृष्टिकोण नहीं हो सकता।’’ सदन में कामकाज के मुद्दे पर खड़गे ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के समय जब भाजपा विपक्ष में थी तो उस समय संसद में कामकाज इस बार से भी कम हुआ था।’’उनके अनुसार, भाजपा सरकार में संसद में कामकाज 90 प्रतिशत है, जबकि संप्रग सरकार में यह 65 प्रतिशत था, जब भाजपा विपक्ष में थी। गत 11 अगस्त की घटना को लेकर खड़गे ने कहा कि ओबीसी विधेयक पारित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित की गई और फिर सरकार ने वहां 40-50 मार्शलों को इकट्ठा कर लिया जिनमें कुछ महिला मार्शल भी थीं जबकि सदन में बहुत अधिक हंगामा और हिंसा होने पर ही सभापति मार्शल बुलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधायी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ताकत का इस्तेमाल किया। खड़गे ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि सरकार सदन को लोकतांत्रिक ढंग से नहीं चला रही है। जब सदन में विपक्षी सदस्यों की संख्या ज्यादा थी तो उसने ऐसा नहीं किया था। संख्या ज्यादा होते ही भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो