लाइव न्यूज़ :

भगोड़े नीरव मोदी पर सरकार का बयान, 'उस पर हमारी नजर, यूके के पास है प्रत्यर्पण की अर्जी'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 9, 2019 12:00 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'हम नीरव मोदी के बारे में अवगत हैं। उसके प्रत्यर्पण के लिए यूके की सरकार से प्रत्यर्पण का निवेदन किया गया है। इस मामले पर वहां की सरकार विचार कर रही है।'

Open in App

हीरा व्यापारी और भारत में बैंकों से करीब 13 हजार करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो चुका नीरव मोदी खुलेआम लंदन की सड़कों पर घूम रहा है। नीरव मोदी की ताजा तस्वीर सामने आने के बाद सरकार ने कहा कि हमें मामले की जानकारी है। यूके सरकार के पास प्रत्यर्पण की याचिका विचाराधानी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'हम नीरव मोदी के बारे में अवगत हैं। उसके प्रत्यर्पण के लिए यूके की सरकार से प्रत्यर्पण का निवेदन किया गया है। इस मामले पर वहां की सरकार विचार कर रही है।'

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

पीएनबी स्कैम के आरोपी नीरव मोदी का ताजा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा- 'जब मोदी भए कोतवाल, तो डर काहे का, मोदी है तो मुमकिन है।'

भेष बदलकर घूम रहा नीरव मोदी

 इंग्लैंड के अखबार टेलीग्राफ ने एक वीडियो प्रकाशित किया है जिसमें नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर चहलकदमी करता नजर आ रहा है। इंग्लैंड के अखबार ने यह रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए लिखा, 'एक्सक्लूसिव: भारत का मोस्ट वांडेट नीरव मोदी- 1.5 बिलियन पाउंड की हेराफेरी करने वाला- लंदन में रह रहा है।'

इस वीडियो से ये भी खुलासा होता है कि 48 साल के नीरव मोदी ने अपना हुलिया बदल लिया है। पहले की तस्वीरों में क्लीन सेव नजर आने वाला नीरव ने बड़ी-बड़ी मूंछे रख ली हैं। रिपोर्ट के अनुसार नीरव लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के नजदीक एक लग्जरी फ्लैट में इन दिनों रह रहा है और उसने सोहो में अपना नया बिजनेस शुरू किया है। लंदन में नीरव मोदी का खुलेआम घूमना इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीविजय माल्यामेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण