लाइव न्यूज़ :

एर्नाकुलम-अंगमाली आर्चडायसेस भूमि सौदे की जांच के लिए सरकार ने सात सदस्य दल गठित किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:37 IST

Open in App

कोच्चि, 21 सितंबर केरल सरकार ने एर्नाकुलम-अंगमाली आर्चडायसेस के विवादास्पद भूमि सौदों से संबंधित मामलों की जांच के लिए सात सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इस मामले में साइरो-मालाबार चर्च के प्रमुख कार्डिनाल जॉर्ज एलेनचेरी कथित रूप से शामिल हैं।

सरकार ने 20 सितंबर को जारी अपने आदेश में कहा है कि राजस्व विभाग में सहायक आयुक्त बीना पी आनंद जांच दल की अगुवाई करेंगे। दल सरकारी संपत्ति के संबंध में सौदों की जांच करेगा और संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने या नहीं करने को भी देखेगा।

केरल उच्च न्यायालय ने 12 अगस्त को कहा था कि आर्चडायसेस के विवादास्पद भूमि सौदों से संबंधित मामलों के संबंध में एलेनचेरी को मुकदमे का सामना करना होगा।

राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव आर टी देवी की ओर से जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि “माननीय उच्च न्यायालय... ने सरकार को अपनी जांच एजेंसियों के माध्यम से मामले की जांच करने का निर्देश दिया, है ताकि खुद को संतुष्ट किया जा सके कि क्या 2007 का सौदा किसी सरकारी भूमि के संबंध में निष्पादित किया गया था या नहीं और साथ ही संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई/निष्क्रियता की गई थी या नहीं।

आदेश में जांच दल को अपने निष्कर्षों और सिफारिशों के साथ जांच रिपोर्ट तत्काल आधार पर सरकार को सौंपने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'