लाइव न्यूज़ :

सरकार ने फसल वर्ष 2020-21 के लिये 29.83 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया

By भाषा | Updated: April 16, 2020 15:04 IST

कृषि मंत्रालय ने अच्छे मानसून की उम्मीदों के बल पर फसल वर्ष 2020-21 में देश में खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 63.5 लाख टन बढ़ाकर 29.83 करोड़ टन करने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2019-20 में देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 29.19 करोड़ टन रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि मंत्रालय ने अच्छे मानसून की उम्मीदों के बल पर फसल वर्ष 2020-21 में देश में खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 63.5 लाख टन बढ़ाकर 29.83 करोड़ टन करने का लक्ष्य तय किया है।मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2019-20 में देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 29.19 करोड़ टन रह सकता है।

नई दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने अच्छे मानसून की उम्मीदों के बल पर फसल वर्ष 2020-21 में देश में खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 63.5 लाख टन बढ़ाकर 29.83 करोड़ टन करने का लक्ष्य तय किया है। मंत्रालय द्वारा फरवरी में जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2019-20 में देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 29.19 करोड़ टन रह सकता है।

कृषि आयुक्त एस. के मल्होत्रा ने खरीफ फसलों की बुवाई की योजना तैयार करने के लिये आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वीडियो कांफ्रेंस में कहा, ‘‘भारत मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि जून से सितंबर के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण होने वाली बारिश कुल मिलाकर सामान्य रह सकती है। यह वर्षा पर निर्भर खरीफ फसलों के लिये उम्मीदें बढ़ाता है।’’ मल्होत्रा ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य सरकारों को बताया कि कृषि से जुड़ी गतिविधियों को पाबंदियों से किस तरह की छूट दी गयी है।

उन्होंने खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान लोगों के बीच परस्पर दूरी बनाये रखने तथा स्वच्छता का उचित प्रबंध किये जाने की जरूरत के बारे में राज्य सरकारों को अवगत किया। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में पहले ही खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फसल वर्ष 2020-21 के दौरान खरीफ सत्र में 14.99 करोड़ टन और रबी सत्र में 14.84 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह पूरे फसल वर्ष 2020-21 के दौरान 29.83 करोड़ टन खाद्यान्न के उत्पादन का लक्ष्य है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

भारतWeather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान; IMD ने दी चेतावनी

भारतWeather Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, कहीं बाढ़ तो कहीं बादल फटने से तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी