लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर बड़ा हमला, कहा- लाशों की ढेर पर राजनीति कर रही बीजेपी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:15 IST

कमलनाथ ने कहा कि सरकार के पास अभी टीके की पर्याप्त खुराक नहीं हैं। फिर भी उसने एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 6,12,666 मरीज मिले हैं।इनमें से 6,003 लोगों की मौत हो चुकी है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कोविड-19 के खिलाफ केंद्र सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम पर भी निशाना साधा।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 से हो रही मौतों के लिए केंद्र और राज्य की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये सरकारें महामारी की दूसरी लहर से निपटने की समय रहते तैयारी करने में नाकाम रहीं।

कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "क्या हम सूबे में कोविड-19 से हो रही मौतों के लिए स्वयं जनता को दोषी मानें? इन मौतों के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दोषी हैं जिन्होंने लाशों पर राजनीति की है और जिन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "देश-विदेश का मीडिया तीन महीने पहले से बता रहा था कि महामारी की दूसरी लहर आने वाली है लेकिन इससे निपटने की कोई तैयारी नहीं की गई और देश से चिकित्सीय ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात होता रहा।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि "राजनीति पर उतर आया" प्रशासन प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को वायरस रोधी रेमडेसिविर इंजेक्शन बांट रहा है और इन इंजेक्शनों की कालाबाजारी की जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, "यह घोषणा इसलिए की गई क्योंकि उस समय (पश्चिम बंगाल के) चुनाव चल रहे थे और वे (भाजपा नेता) चाहते थे कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को (चुनावी फायदे के लिए) किसी तरह समेट लिया जाए।"

कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के नागरिकों को महामारी के घातक प्रकोप से मुक्ति दिलाने के लिए छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रार्थना की है "क्योंकि आज जनता सरकार के नहीं, बल्कि भगवान के भरोसे है।"

टॅग्स :कमलनाथकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ