लाइव न्यूज़ :

सरकार ने नेताजी से जुड़े स्थानों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:24 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर केंद्र सरकार ने आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत देश भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े स्थलों को यात्रा कार्यक्रमों के जरिये बढ़ावा देने की योजना तैयार की है। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

21 अक्टूबर 1943 को बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के उत्तरार्ध के दौरान अनंतिम निर्वासित सरकार के तहत भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए संघर्ष शुरू किया था।

भारत में बोस से जुड़े स्थलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का कदम राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का पहला प्रयास है।

एक अधिकारी ने कहा, ''ऐसे स्थलों की पहचान की जा चुकी है। हमने मनपसंद यात्रा कार्यक्रम तैयार किए हैं, जिनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गंतव्यों को शामिल किया गया है। नेताजी से संबंधित स्थानों को बढ़ावा देने के लिए यात्रा कार्यक्रम टूर ऑपरेटरों को दिया जाएगा।''

अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थलों को पर्यटन मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और बिहार और उत्तर प्रदेश सरकारों के सहयोग से विकसित किये जा रहे बौद्ध सर्किट के तहत कवर किया जाएगा।

यात्रा कार्यक्रम में दिल्ली-मेरठ-डलहौजी-दिल्ली-सूरत मार्ग में मेरठ में शहीद स्मारक, डलहौजी में किनेंस बिल्डिंग शामिल है, जहां नेताजी ने लगभग सात महीने बिताए। सूरत में हरिपुरा शामिल है, जहां उन्हें आईएनए का अध्यक्ष चुना गया था।

दूसरा कोलकाता-नगालैंड-मणिपुर मार्ग है। इसमें रौजाजो गांव का दौरा शामिल होगा, जिसे नेताजी ने 1944 में अंग्रेजों के खिलाफ अपने अभियान के दौरान मुक्त कराकर आईएनए का संचालन आधार बनाया था। इसके अलावा भी नेताजी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब