लाइव न्यूज़ :

सैनिटरीवेयर उद्योग की सरकार से जीएसटी में कटौती, स्वच्छता को बढ़ावा देने की अपील

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:07 IST

Open in App

सैनिटरीवेयर उद्योग ने सरकार से उत्पाद की लागत को कम करने के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने और स्वच्छता को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। सैनिटरीवेयर विनिर्माताओं को उम्मीद है कि आम बजट से जीएसटी परिषद के लिए उपाय करने का रास्ता प्रशस्त होगा।

आम बजट शुक्रवार को पेश होना है। इंडियन काउंसिल ऑफ सैनिटरीवेयर मैन्युफैक्चरर्स के निदेशक आरबी काबरा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के हिस्से के रूप में , यह आवश्यक है कि लोगों को नल समेत अन्य सैनिटरीवेयर उत्पाद किफायती कीमत पर उपलब्ध कराए जाएं।

काबरा ने कहा , " इसलिए विनिर्माताओं ने जीएसटी परिषद से कर की दर को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने और देश में स्वच्छता का स्तर सुधारने में मदद करने का अनुरोध किया है। "

रोका बाथरूम प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक के . ई . रंगनाथन ने कहा कि भारत में शौचालय की पहुंच 60 प्रतिशत से पार नहीं हुई है जबकि कुछ पड़ोसी देशों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत को पार कर गया है। उन्होंने कहा , " बुनियादी स्वच्छता उत्पादों और नल जैसे अन्य बाथरूम फिटिंग पर 18 प्रतिशत कर लगता है। स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने में मदद के लिए इसे 5 प्रतिशत पर रखने का सरकार को सुझाव दिया गया है। "

 

टॅग्स :संसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे