लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद हवाई यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य कर सकती है सरकार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:15 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक संयुक्त टीम (डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, सीआईएसएफ) ने उड़ानों की बहाली से पहले दिल्ली एयरपोर्ट का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को एक संयुक्त टीम ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का दौरा किया और तैयारियां की जानकारी ली।माना जा रहा है कि ट्रेन सेवा की तरह अगले कुछ दिनों में सीमित हवाई यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

नयी दिल्ली: अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार लॉकडाउन के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य कर सकती है। सरकार के अधिकारियों ने कहा, ‘‘हवाई यात्रियों के लिए इस ऐप को अनिवार्य करने के संबंध में एयरलाइन्स से प्रारंभिक चर्चा हुई है।’’ उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। यह मोबाइल ऐप लोगों को यह पता लगाने में मदद करता है कि वे कोविड-19 के जोखिम में तो नहीं हैं।

यह लोगों को कोरोना वायरस से बचने के तरीकों, इसके लक्षणों समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करता है। ऐप लोगों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति और यात्रा पृष्ठभूमि के अनुसार रंगों के हिसाब से स्तर बता सकता है। इससे यह पता लगाने में भी मदद मिल सकती है कि उपयोगकर्ता वायरस संक्रमित किसी रोगी के नजदीक तो नहीं है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘अगर नागर विमानन मंत्रालय में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो उन लोगों को हवाई यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी जिनके फोन में ऐप नहीं है।’’ कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। सरकार ने अभी व्यावसायिक यात्री उड़ान सेवाओं को बहाल करने का फैसला नहीं किया है जो लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही निलंबित कर दी गयी थीं।  

बता दें कि भले ही सरकार ने हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया हो लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रेल सेवा के बाद अब हवाई सेवा को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में आज यानि सोमवार को एक संयुक्त टीम ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का दौरा किया और तैयारियां की जानकारी ली। माना जा रहा है कि ट्रेन सेवा की तरह अगले कुछ दिनों में सीमित हवाई यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक संयुक्त टीम (डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, सीआईएसएफ) ने उड़ानों की बहाली से पहले दिल्ली एयरपोर्ट का दौरा किया और तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनएयर इंडियाआरोग्य सेतु एप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी