लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सेना में सैन्य अभियान एवं रणनीतिक नियोजन उपप्रमुख के नये पद के सृजन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने सेना मुख्यालय में बड़े सुधार के तहत सेना में सैन्य अभियान एवं रणनीतिक नियोजन के उपप्रमुख पद के सृजन को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने सूचना महानिदेशक (युद्ध) के नये पद के सृजन की भी औपचारिकताएं पूरी की हैं।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने सेना में सुधारों के तहत इन दोनों पदों के सृजन को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी और अब उसकी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई है।

उन्होंने बताया कि उपसेना प्रमुख (रणनीति) का पद सैन्य अभियान, सैन्य खुफिया, रणनीतिक नियोजन और अभियानगत साजो-सामान से निपटने के लिए बनाया गया है। यह सेना में उपप्रमुख का तीसरा पद होगा।

सूत्रों के मुताबिक सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह पहले सेना उपप्रमुख (रणनीति) बनने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि सूचना महानिदेशक (युद्ध) का नया पद भावी युद्धक्षेत्र, हाइब्रिड वारफेयर की जरूरतों एवं और सोशल मीडिया की हकीकतों को ध्यान में रखते हुए सृजित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब