लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर डीएम बोले- एक बेड के लिए 100 लोग कर रहे थे मरीज के मरने का इंतजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2021 17:19 IST

पांडियन ने कहा कि हालात ऐसे हो गए थे कि हम किसे बेड दें और किसे नहीं यह तय करना मुश्किल था। एक दिन बेड के लिए 100 लोग लाइन में थे और मरीज के मरने का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीमारी का हमें अगले तीन-चार साल और सामने करना है - गोरखपुर डीएमकहा- ऐसी स्थिति जिंदगी में कभी देखने को नहीं मिले

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और बहुत से लोग ऐसे थे कि जिन्हें अस्पतालों में बेड के लिए कई चक्कर लगाने पड़े। दूसरी लहर के चरम पर गोरखपुर के डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पांडियन एक शख्स को बेड मांगने पर फटकार लगाते नजर आए थे। अब पांडियन ने कहा है कि एक वक्त ऐसा था जब 100 लोग एक बेड के लिए लाइन में खड़े थे और मरीज के मरने का इंतजार कर रहे थे। गोरखपुर के डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने गोरखपुर क्लब में नगरनिगम की ओर से आयोजित एक बैठक में यह बात कही। 

पांडियन ने कहा कि हालात ऐसे हो गए थे कि हम किसे बेड दें और किसे नहीं यह तय करना मुश्किल था। एक दिन बेड के लिए 100 लोग लाइन में थे और मरीज के मरने का इंतजार कर रहे थे। जब आदमी मरेगा तो वो बेड मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति किसी की भी जिंदगी में देखने को नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों को चेताया कि इस बीमारी का हमें अगले तीन-चार साल और सामने करना है। यह जल्दी नहीं जाने वाली है। पता नहीं कितनी वेब आने वाली है। उन्होंने कहा कि कई छोटे देश मास्क और तकनीक के जरिये इससे आजाद हो गए हैं। 

अपने संबोधन के दौरान पांडियन भावुक हो गए। उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि कहा कि कब तक हम बैठकर लाखें गिनते रहेंगे। कोई परिवार छूटा है इससे। मैं खुद संक्रमित था। मेरा पूरा परिवार प्रभावित हुआ। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जून तक बेड में इतनी वृद्धि की जाएगी कि लोगों के लिए बेड की कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही उन्होंने लापरवाही करने वाले लोगों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ये लापरवाही कब तक चलेगी। यह वायरस हम लोगों के मेल-जोल से फैलता है। यदि सावधान होते तो वहीं रुक जाता। उन्होंने कहा कि हम लापरवाही क्यों कर रहे हैं। अगली वेब में हम अपने बच्चों को खोएंगे। तब हम मानेंगे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट