लाइव न्यूज़ :

गठबंधन के लिए कांग्रेस द्वारा शर्त रखे जाने पर AAP का तंज, दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस की होगी जमानत जब्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2019 19:00 IST

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में कांग्रेस के पार्टी के प्रभारी पीसी चाको 12 अप्रैल को कहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, हालांकि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो वह आज भी तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देआप पार्टी के द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली में आप पार्टी 3 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर चुनाव लड़े।दिल्ली में कांग्रेस के पार्टी के प्रभारी पीसी चाको ने कहा- आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रेसवार्ता करते हुए गोपाल राय ने कहा है, 33 सीट है, 3 नहीं। मोदी और बीजेपी से देश को मुक्त करना है, 33 सीट पर लड़ना पड़ेगा। पंजाब में कांग्रेस बीजेपी को हराने के लिए सक्षम है। लेकिन उससे ज्यादा मजबूत दिल्ली में आप पार्टी है। सात सीट पर हम अकेले हराएंगे। कांग्रेस की यहां जमानत जब्त होगी हर सीट पर।'

आप पार्टी के द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली में आप पार्टी 3 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर चुनाव लड़े। जिससे आप पार्टी ने इनकार कर दिया है। 

गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली की जनता बीजेपी के चरित्र को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। 2019 लोकसभा के चुनाव में दिल्ली की जनता बीजेपी के सातों सांसदों को हराकर दिल्ली की सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी।

कौन सी 33 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी

- पंजाब की लोकसभा सीट- 13 - गोवा की लोकसभा सीट- 2 - दिल्ली की लोकसभा सीट- 7 - हरियाणा की लोकसभा सीट- 10 

कांग्रेस ने आप से गठबंधन की रखी शर्त 

दिल्ली में कांग्रेस के पार्टी के प्रभारी पीसी चाको 12 अप्रैल को कहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए मना किए जाने के बाद वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, हालांकि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो वह आज भी तैयार है। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने यह भी कहा कि जल्द ही दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

पीसी चाको ने कहा, ''हम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी नीति है कि बीजेपी को हराने के लिए अलग-अलग राज्यों में गठबंधन किया जाए। दिल्ली में भी यह सुझाव आया कि आप के साथ गठबंधन किया जाए और वह (कांग्रेस) तैयार भी है।'' 

चाको ने कहा, ''दिल्ली इकाई आप के साथ जाने को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि राहुल गांधी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी कि मैं अपने नेताओं और आप के साथ बातचीत करूं।

हरियाणा में आप और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने  हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन में है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से आप 3 सीटों पर और जननायक जनता पार्टी 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां