लाइव न्यूज़ :

Today Google Doodle: कमला सोहोनी के 112वीं जयंती पर डूडल बनाकर गूगल ने किया उन्हें याद, जानें कौन थीं Kamala Sohonie?

By आजाद खान | Updated: June 18, 2023 09:19 IST

कमला सोहोनी भारत की प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक थीं जिन्हें उनकी एक खोज के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज भारत की प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक कमला सोहोनी का 112वीं जयंती है। इस मौके पर गूगल ने उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। वे देश की पहली महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने भारत के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर में प्रवेश किया था।

Google Doodle 18 June: आज भारतीय वैज्ञानिक कमला सोहोनी की 112वीं जन्म जयंती है, इस मौके पर गूगल ने उनके लिए एक डूडल बनाया है। गूगल ने डूडल के जरिए विज्ञान के विषय से भारत की पहली पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाली महिला को इस तरीके से सम्मानित किया है। 

गौर करने वाली यह बात है कि कमला सोहोनी देश की पहली महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने भारत के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर (IISc) में प्रवेश किया था। कमला सोहोनी की इस उपल्बधी के कारण महिलाओं में और साहस बढ़ा था। 

कमला सोहोनी के अहम शोध

बता दें कि कमला सोहोनी एक बुद्धिमान महिला थीं जो कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एक शोध किया था जिसमें उन्होंने पता किया था कि पौधों के कोशिकाओं में साइटोक्रोम सी नाम का एक पदार्थ होता है। यह पदार्थ पौधों को सूर्य की रोशनी से ऊर्जा बनाने में मदद करता है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम पौधों से ही खाना पाते हैं। कमला सोहोनी ने इस पर एक किताब लिखी। उसमें उन्होंने साइटोक्रोम सी के काम करने का तरीका समझाया।

कौन है कमला सोहोनी

कमला सोहोनी एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थीं जो पौधों के कोशिकाओं में एक महत्वपूर्ण पदार्थ की खोज की थी। उनके इस खोज के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। कमला सोहोनी ने बॉम्बे में एक प्रतिष्ठित संस्थान रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस का नेतृत्व भी किया था। वह वहां की पहली महिला निदेशक भी बनी थी। 

उनका जन्म मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में हुआ था। वे 22 साल की उम्र में बॉम्बे विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके रसायन विज्ञान और भौतिकी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।  

टॅग्स :गूगल डूडलBangaloreगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर