लाइव न्यूज़ :

Google India Search 2024: विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय, यहां देखिए टॉप-10 रैंकिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 21:39 IST

Google India Search 2024: शीर्ष 10 रैंकिंग में चुनाव परिणाम 2024, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम और स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल और चिंताएं व्यक्त कीं।प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग ट्रेंडिंग सर्च सूची में शीर्ष पर थे।हीरामंडी, मिर्जापुर, बिग बॉस 17 और पंचायत जैसे वेब शो भी खोज सूची में अव्वल रहे।

Google India Search 2024: भारत में गूगल सर्च में 2024 के दौरान खेल और राजनीतिक खोज सबसे ऊपर रहीं। एक गूगल ब्लॉग में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इस दौरान आईपीएल, विश्व कप और चुनाव परिणाम प्रमुख रूप से ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल रहे। ब्लॉग के अनुसार, सर्च रुझानों में विभिन्न भाषाओं में खेल और मनोरंजन के विषय शामिल थे। इसके अलावा देशी संगीत, मीम्स और मजाकिया शब्द भी खोजे गए। इंडियन प्रीमियर लीग, टी20 विश्व कप, ओलंपिक, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग ट्रेंडिंग सर्च सूची में शीर्ष पर थे।

व्यक्तियों की बात करें तो शीर्ष दस ट्रेंडिंग सर्च में पांच खेल से थे। इनमें विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बनकर उभरे। इसके अलावा, शीर्ष 10 रैंकिंग में चुनाव परिणाम 2024, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) शामिल थे। ब्लॉग के अनुसार, लोगों ने मौसम और स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल और चिंताएं व्यक्त कीं।

इस दौरान ‘अत्यधिक गर्मी’ और ‘मेरे आसपास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक)’ जैसे विषय ट्रेंडिंग सर्च में शामिल थे। मनोरंजन क्षेत्र में स्त्री-2, कल्कि 2898, 12वीं फेल, लापता लेडीज और हनु-मान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्में थीं। हीरामंडी, मिर्जापुर, बिग बॉस 17 और पंचायत जैसे वेब शो भी खोज सूची में अव्वल रहे।

टॅग्स :गूगलIPLआईपीएल 2024आईपीएल 2025आईएसएलफीफाहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: 103 रन के साथ नंबर-1 रघुवंशी, ऑरेंज कैप पर कब्जा, जानें किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम