लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2025 06:53 IST

Google Doodle: डूडल में एक हिम तेंदुए को लद्दाख क्षेत्र की पारंपरिक पोशाक पहने और हाथ में रिबन पकड़े हुए दो पैरों पर चलते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Google Doodle: आज हर भारतीय गर्व से गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहा है। भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा दिन गणतंत्र दिवस इस साल 76वें वर्ष पूरे हो गए है। इस खास मौके पर इंटरनेट दिग्गज गूगल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल बनाया है, जिसमें लद्दाखी पोशाक में एक हिम तेंदुआ, धोती-कुर्ता पहने एक ‘बाघ’ जो पारंपरिक वाद्य यंत्र पकड़े हुए है और भारत के विभिन्न क्षेत्रों और इसकी विविधता को दर्शाते कुछ अन्य पशु-पक्षी शामिल हैं।

रंगीन कलाकृति, जो अतियथार्थवाद का एक तत्व उधार लेती है, ‘गूगल’ के छह अक्षरों को कलात्मक रूप से थीम में बुना गया है, जो ‘वन्यजीव परेड’ का आभास देता है। भारत रविवार को यहां कर्त्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगा, क्योंकि यह गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर रहा है।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सोलह झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां समारोह के हिस्से के रूप में समारोह स्थल पर उतरेंगी। मध्य प्रदेश की झांकी में प्रोजेक्ट चीता और कुनो राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया जाएगा।

गूगल की वेबसाइट पर डूडल के विवरण में कहा गया है, "यह डूडल भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है, जो राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है।" इस कलाकृति को पुणे के अतिथि कलाकार रोहन दाहोत्रे ने चित्रित किया है। इसमें कहा गया है कि परेड में दिखाए गए जानवर भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

डूडल में लद्दाख क्षेत्र की पारंपरिक पोशाक पहने हुए एक हिम तेंदुए को दिखाया गया है जो हाथ में रिबन पकड़े हुए दो पैरों पर चल रहा है। इसके बगल में एक बाघ को भी दो पैरों पर खड़ा दिखाया गया है, जो एक संगीत वाद्ययंत्र पकड़े हुए है। उड़ता हुआ एक मोर और पारंपरिक पोशाक पहने हुए एक मृग हाथ में औपचारिक छड़ी लिए हुए चल रहे हैं, जो डूडल में चलते हुए दिखाए गए अन्य जानवरों में से हैं।

दिल्ली में हर साल गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। 

इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर कई किलोमीटर की दूरी तय करती है। उपस्थित लोग देश भर से रंग-बिरंगी, भव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आनंद लेते हैं, साथ ही देश के सशस्त्र बलों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च और फॉर्मेशन भी देखते हैं।

डूडल के विवरण में दाहोत्रे के हवाले से कहा गया है, "गणतंत्र दिवस भारत के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि यह पूरे देश के लोगों को एकजुट करता है और हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जगाता है। अपनी अविश्वसनीय विविधता के साथ अनगिनत भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और बहुत कुछ को शामिल करते हुए - भारत अपने भीतर एक जीवंत दुनिया की तरह महसूस करता है।"

टॅग्स :गणतंत्र दिवसगूगल डूडलगूगल क्रोमभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?