लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: पैकेजिंग और डिलिवरी वर्कर्स को समर्पित है आज का गूगल डूडल, कोरोना से लड़ाई में मददगार लोगों को कहा धन्यवाद

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2020 08:49 IST

Google Doodle: गूगल ने आज अपने खास डूडल के जरिए पैकेजिंग, शिपिंग और डिलिवरी वर्कर्स को धन्यवाद कहा है। इससे पहले डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए भी गूगल ने दिलचस्प डूडल बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपैकेजिंग और डिलिवरी वर्कर्स को गूगल ने अपने डूडल के जरिए कहा 'थैंक यू'कोरोना के कारण कई कई देश में लॉकडाउन पर पैकेजिंग, शिपिंग इंडस्ट्री और डिलिवरी वर्कर्स अब भी कर रहे अपना काम

Google Doodle: दुनिया भर में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के बीच गूगल ने 15 अप्रैल यानी आज के डूडल के जरिए पैकेजिंग, शिपिंग इंडस्ट्री और डिलिवरी वर्कर्स को धन्यवाद कहा है। गूगल कई मौकों पर लोगों को अपने डूडल के जरिए संदेश देता रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण आज जहां दुनिया भर में कई देश लॉकडाउन से गुजर रहे हैं वहीं, पैकेजिंग और शिपिंग इंडस्ट्री से लोग अब भी अपने काम में जुटे हैं। इन लोगों की वजह से लॉकडाउन के बावजूद आम लोगों की जिंदगी बहुत हद तक आसान बनी है।

Google Doodle: पैकेजिंग, शिपिंग इंडस्ट्री और डिलिवरी वर्कर्स के लिए गूगल डूडल

आज आप जैसे ही गूगल खोलेंगे तो उसके ऊपर एक दिल बना हुआ है। गूगल के लोगो के ऊपर जब आप जाते हैं तो यहां एक धन्यवाद संदेश पैकेजिंग, शिपिंग इंडस्ट्री और डिलिवरी वर्कर्स के लिए लिखा है। यहां क्लिक करते ही आप कोरोना से जुड़ी वेबसाइट्स पर पहुंच जाते हैं जो आपको इस महामारी के बारे में अपडेट देती हैं। 

इससे पहले इसी सप्ताह के पहले दिन गूगल का डूडल उन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए था जो इस महामारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं। गूगल ने अपने इस डूडल के जरिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को उनके इस काम के लिए धन्यवाद कहा था। 

बताते चलें कि 2 अप्रैल को भी गूगल ने एक डूडल बनाया था डूडल बनाया था जिसमें लोगों को कोरोना लॉकडाउन के बीच घर पर रहने का संदेश दिया गया था। गूगल ने जो डूडल बनाया था, उसका हर अक्षर में घर के अंदर रहने के दौरान किसी तरह के सकारात्मक काम करने का संदेश दिया गया था।

गौरतलब है कि देश में कोरोना पीड़ितों की तादाद 10 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार शाम तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 9272 हो गई है। वहीं, 1189 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बीमारी से मरने वालों की संख्या 353 हो गई है।

 

टॅग्स :गूगलगूगल डूडलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव