लाइव न्यूज़ :

Google Doodle, Coronavirus Tips: गूगल बता रहा है कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स, डूडल के जरिए दिया ये संदेश

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2020 08:58 IST

कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच गूगल ने आज खास डूडल बनाकर लोगों को इस बीमारी से बचने के टिप्स बताएं हैं। गूगल ने अपने दिलचस्प डूडल के जरिए बताया है कि कैसे कुछ तरीकों को अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। आप भी देखिए...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से कैसे करें अपना बचाव, गूगल ने अपने खास डूडल के जरिए दिया संदेशदुनिया भर में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बीच गूगल ने एक खास डूडल बनाकर इस बीमारी से बचाव के टिप्स बताए हैं। कोरोना से भारत समेत आज पूरी दुनिया प्रभावित है। करीब 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है। भारत में ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 700 के करीब पहुंचने जा रहा है। इस बीमारी के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। साथ ही कोरोना के फैलने की गति इसे और खतरनाक बना रही है। ऐसे में फिलहाल बचाव ही एकमात्र इलाज है।

दुनिया भर के कई देशों में इस बीमारी से निपटने के लिए सरकारें लॉकडाउन का सहारा ले रही हैं। भारत में भी लॉकडाउन पिछले करीब एक महीने से जारी है और ये 3 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में गूगल ने भी अपने खास डूडल के जरिए लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।

Google Doodle: गूगग डूडल के पांच संदेश

गूगल-डूडल का आज का संदेश है- स्टे होम, सेव लाइव्स, हेल्प स्टॉप कोरोना वायरस। इसके मायने ये हुए कि आप घर में रहे और जिंदगी बचाएं। साथ ही कोरोना वायरस को फैलने से भी रोकें। गूगल ने मुख्य तौर पर पांच संदेश दिए हैं। पहला संदेश घर पर रहने का है।

दूसरा संदेश किसी से भी कुछ दूरी बनाकर रखने जबकि तीसरा बार-बार हाथ धोने को लेकर है। चौथे संदेश में गूगल डूडल ने खांसते समय मुंह को ढकने के लिए कह रहा है जबकि आखिरी संदेश है कि अगर आप बीमार महसूस करते हैं तो मदद के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के पास फोन करें।

कोरोना से जारी जंग के बीच इससे पहले भी गूगल ने कई डूडल बनाएं हैं और लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करता रहा है। इससे पहले गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, डिलिवरी ब्यॉज और दूसरे विभागों में काम कर रहे लोगों को धन्यवाद देने की अपील की थी, जो इस मुश्किल परिस्थिति में भी अपना काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब