लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतरे

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:16 IST

Open in App

जगदलपुर, चार जनवरी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार शाम को मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के डिलमिली रेलवे स्टेशन के करीब सोमवार शाम मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जगदलपुर से किरंदुल के बीच रेल यातायात बाधित हुआ है।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। हांलाकि घटनास्थल के घने जंगल और नक्सल प्रभावित होने के कारण सुधार कार्य में समय लग सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी कारणों से यह घटना हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा