लाइव न्यूज़ :

गोगोई ने तेल कंपनी के दो अपहृत कर्मचारियों की रिहाई में शाह के हस्तक्षेप का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:38 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 फरवरी कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा और तेल क्षेत्र के दो कर्मचारियों की उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के चंगुल से सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के कुमचैखा हाइड्रोकार्बन ड्रिलिंग साइट से क्विप्पो ऑयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के दो कर्मचारियों का पिछले साल 21 दिसंबर को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम के उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया था।

गोगोई ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संगठन ने दोनों कर्मचारियों की रिहाई के लिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और 16 फरवरी की समयसीमा तय की थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।

सांसद ने हालांकि, विस्तारित तारीख का उल्लेख नहीं किया।

सांसद ने अपने पत्र में कहा कि हाल ही में, उल्फा (आई) ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ ‘‘अंतिम कदम’’ उठाने की धमकी दी है।

उल्फा (आई) ने पीटीआई को भेजे एक ईमेल में कहा था कि 16 से 19 फरवरी तक क्विप्पो अधिकारियों के साथ बातचीत ‘‘कोई भी अनुकूल निष्कर्ष तक पहुंचने में विफल रही है और अगले सप्ताह दोनों पर एक अंतिम कदम उठाया जाएगा।’’

गोगोई ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मामले की संवेदनशील प्रकृति और दो व्यक्तियों के जीवन के लिए संभावित खतरे को देखते हुए, मैं आपसे इस मामले को उचित कार्रवाई के लिए तत्काल विचार करने का आग्रह करता हूं। सरकार को दोनों कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। आपकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।’’

असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उल्फा (आई) कमांडर इन चीफ परेश बरुआ से दोनों व्यक्तियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाये रिहा करने का ‘‘हाथ जोड़कर’’ आग्रह किया था।

अगवा किए गए दो व्यक्ति ड्रिलिंग सुपरिटेंडेंट प्रणब कुमार गोगोई और रेडियो ऑपरेटर राम कुमार हैं। गोगोई असम के शिवसागर जिले के रहने वाले हैं, वहीं राम कुमार बिहार के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा