लाइव न्यूज़ :

न्यायपालिका पर की गई गोगाई की टिप्पणियां चौंकाने वाली, चिंताजनक: पवार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:49 IST

Open in App

पुणे/मुंबई, 14 फरवरी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एवं राज्यसभा सांसद रंजन गोगाई द्वारा न्यायपालिका को लेकर की गई कथित टिप्पणियों को ‘‘चौंकाने वाल’’ और ‘‘चिंताजनक’’ करार दिया।

वहीं, नासिक में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि गोगोई के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश को अपने कार्यकाल के दौरान के उदाहरण देकर समझाना चाहिए कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, अब वह भाजपा के आशीर्वाद से राज्यसभा सदस्य हैं। आप कई वर्षों तक न्यायपालिका का हिस्सा रहे हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद आप ऐसा कहते हैं।’’

गोगोई ने कथित तौर पर कहा था कि न्यायपालिका ‘‘जीर्ण ’’ स्थिति में है और मुकदमों के लंबित रहने को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

पुणे में एक कार्यक्रम से इतर शरद पवार ने कहा, ‘‘ पिछले सप्ताह, मैंने कहीं पढ़ा था कि प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की एक बैठक के दौरान कहा था कि भारतीय न्यायपालिका का स्तर काफी उच्च है। हम सभी इस पर खुशी महसूस करते हैं। हालांकि, देश के पूर्व प्रधान न्यायधीश द्वारा दिया गया बयान बेहद चौंकाने वाला है, जिन्हें अब राज्यसभा भेजा गया है। मैं यह नहीं जानता कि क्या उन्होंने न्यायपालिका की सच्चाई को बताने का प्रयास किया?’’

राकांपा नेता ने कहा कि यह बयान सभी के लिए चिंताजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग