लाइव न्यूज़ :

‘भगवान गोवा का भला करे’: तृणमूल के चुनाव पूर्व वादे पर चिदंबरम ने कहा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:19 IST

Open in App

पणजी, 12 दिसंबर गोवा में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष नकदी अंतरण की योजना चलाने के पार्टी के वादे के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भगवान गोवा का भला करे।’’

हालांकि, तृणमूल ने जोर देकर कहा कि इस तरह का नकद अंतरण ‘‘संभव’’ है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने एक कथित घोटाले के सिलसिले में राज्य में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘‘नैतिकता गणित से पहले आती है।’’

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि गोवा में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद महंगाई का मुकाबला करने के लिए गारंटीयुक्त आय में सहयोग के तौर पर हर घर की एक महिला को ‘गृह लक्ष्मी’ नामक योजना के तहत प्रति माह 5000 रुपये अंतरित किए जाएंगे।

कांग्रेस के गोवा चुनाव प्रभारी चिदंबरम ने घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यहां एक गणित है, जो अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार के योग्य है। गोवा में 3.5 लाख घरों में एक महिला को 5000 रुपये के मासिक अनुदान से 175 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानी सालाना 2100 करोड़ रुपये।’’

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह गोवा राज्य के लिए एक ‘‘छोटी’’ राशि है, जिस पर मार्च 2020 के अंत में 23,473 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था। भगवान गोवा का भला करे। या इसे ऐसा होना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।’’

चिदंबरम के ट्वीट के बाद तृणमूल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को राज्य में कथित अवैध खनन के संबंध में निशाना बनाया। हाल में गोवा फॉरवर्ड पार्टी छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए किरण कंडोलकर ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गोवा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत द्वारा 35,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया और लूट की रकम अब तक बरामद नहीं हुई है। गोवा के सभी परिवारों के लिए हर वर्ष 2,000 करोड़ रुपये का अनुदान कांग्रेस को खटकता है। नैतिकता, गणित से पहले आती है।’’

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम. बी. शाह आयोग के अनुसार, 2005 से 2012 तक गोवा में 35,000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हुआ था, जब उच्चतम न्यायालय ने राज्य में लौह अयस्क के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था। कामत 2007 से 2012 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

तृणमूल ने घोषणा की है कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप), जो गोवा चुनाव भी लड़ेगी, ने वादा किया था कि गोवा में सत्ता में आने पर वह राज्य प्रायोजित योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में वृद्धि करेगी और इसके दायरे से बाहर रहीं महिलाओं को भी वित्तीय सहायता देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गोवा में महिलाओं के लिए नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा ‘‘महिला विरोधी’’ है।

वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही थी। भाजपा ने तब सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठजोड़ किया था। चालीस सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास वर्तमान में केवल तीन विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह