लाइव न्यूज़ :

'सिली सोल्स कैफे एंड बार हमारा है', स्मृति ईरानी की बेटी पर लग रहे आरोपों के बीच गोवा के एक परिवार का दावा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 30, 2022 12:54 IST

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी गोवा में अवैध बार चलाती हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। गोवा के एक स्थानीय परिवार ने दावा किया है कि सिली सोल्स कैफे एंड बार उनका है और इसका इस्तेमाल पूरी तरह से व्यावसायिक हितों के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के सिली सोल्स कैफे एंड बार मामले में नया मोड़गोवा को एक स्थानीय परिवार ने दावा किया है कि बार उनका हैस्मृति ईरानी की बेटी पर बार चलाने के आरोप लगे थे

पणजी: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानीगोवा में चल रहे सिली सोल्स कैफे एंड बार को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि बार ईरानी की बेटी चलाती हैं। इस मामले को लेकर खूब बवाल भी हुआ। अब इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ आया है। गोवा के एक स्थानीय परिवार ने 29 जुलाई को आबकारी कमिश्नर को बताया कि इस पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उसके पास है और इसका इस्तेमाल पूरी तरह से व्यावसायिक हितों के लिए किया जाता है। 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आबकारी कमिश्नर नारायण एम गाड की तरफ से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बाद  एंथनी और उनके बेटे डीन डी गामा ने जवाब देते हुए बताया कि यह पूरी संपत्ति उनकी है। इसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास है और उन्होंने किसी भी तरह के कानून का उल्लंधन नहीं किया है। बता दें कि इस बार के संबंध में कुछ दिनों पहले एक वकील ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बार का लाइसेंस एक मृत व्यक्ति के नाम पर रीन्यू कराया गया। शिकायत में मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाया गया था। इसी शिकायत पर आबकारी कमिश्नर नारायण एम गाड की तरफ से नोटिस जारी किया गया था।

अदालत तक पहुंच चुका है स्मृति ईरानी-कांग्रेस का टकराव

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी गोवा में अवैध बार चलाती हैं। स्मृति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि मेरी बेटी 18 साल की है, जो राजनीति नहीं करती। वह एक कॉलेज की छात्रा है, वह बार नहीं चलाती है। ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भी भेजा था। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ण की पीठ ने कांग्रेस के तीन नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को  ईरानी के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में सोशल मीडिया से ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और फोटो हटाने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीPawan Kheraकांग्रेसगोवाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?