गोवाः बीजेपी के मंत्री बोले- 30 मिनट तक किसान करें मंत्रोच्चार, बढ़ जाएगी पैदावार
By भाषा | Published: July 5, 2018 06:08 AM2018-07-05T06:08:48+5:302018-07-05T06:08:48+5:30
मंत्री का दावा कम से कम 30 मिनट तक मंत्रोच्चार करने से ब्रह्मांडीय किरणों का प्रवाह होता है।
पणजी, 5 जुलाई: अजीबोगरीब बयान देते हुए गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा है कि अगर किसान अपने खेतों में वैदिक मंत्रों का जप करेंगे और ब्रह्माण्ड खेती तकनीक को अपनाएंगे तो राज्य में फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी।
फतोर्दा में अपने आवास के निकट एक खेत में 'शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग' परियोजना का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि फसल की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा नीत राज्य सरकार ब्रह्माण्ड खेती को बढ़ावा देगी।
सरदेसाई ने कहा , ‘‘ब्रह्माण्ड खेती से बिना किसी रसायन या उर्वरक के आपको सुरक्षित आहार मिलेगा। इस प्रकार की खेती के दौरान फसल में किसी भी प्रकार के रसायन का छिड़काव नहीं होता है और जैविक खाद से फसल का पोषण होता है। ’’
सरकार द्वारा एमएसपी बढ़ाने के फैसला 'ऐतिहासिक', मोदी सरकार ने किसानों की मांग को किया पूरा: अमित शाह
सरदेसाई की पत्नी इस परियोजना की रूपरेखा तैयार करने वाले शिव योगी फाउंडेशन की अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत किसान को ध्यान लगाना होता है और बेहतर पैदावार के लिए कम से कम 30 मिनट तक मंत्रोच्चार करने से ब्रह्मांडीय किरणों का प्रवाह होता है। मंत्री की गोवा फॉरवर्ड पार्टी राज्य में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की एक घटक है।