गोवा विधानसभा का सत्र 18-19 अक्टूबर को होगा
By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:44 IST2021-09-17T22:44:58+5:302021-09-17T22:44:58+5:30

गोवा विधानसभा का सत्र 18-19 अक्टूबर को होगा
पणजी, 17 सितंबर गोवा विधानमंडल विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक गोवा विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 18-19 अक्टूबर को होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक के सत्र के दौरान पेश किए जाने की संभावना है। इस विधेयक में कई आवासीय निर्माण को वैध बनाने का प्रावधान है।
इसे जुलाई में सदन में पारित किया गया था, लेकिन कुछ वर्गों की आलोचना के बाद इसे रोक दिया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।