लाइव न्यूज़ :

Goa Elections: कांग्रेस नेता चिदंबरम ने आप को कहा-'वोटकटवा', सीएम केजरीवाल बोले-‘रोना बंद करें’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2022 16:56 IST

Goa Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को बाकी वोटों में बांटना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हमला किया।आपके 17 में से 15 विधायक भाजपा में चले गए।

Goa Elections: गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बीच इस बात को लेकर जुबानी जंग तेज है।चुनावी राज्य में बीजेपी के खिलाफ असली विपक्ष कौन सी पार्टी है।

लड़ाई तब शुरू हुई, जब कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में असली लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को बाकी वोटों में बांटना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हमला किया।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सर, रोना बंद कीजिए- “हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे।” कांग्रेस भाजपा के लिए आशा है, गोवा के लिए नहीं। आपके 17 में से 15 विधायक भाजपा में चले गए।" गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होना है।

सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस आकलन की “पुष्टि” कर दी है कि आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केवल गैर-भाजपा मतों को “विभाजित” करेंगे। आप के संयोजक केजरीवाल ने चिदंबरम पर पलटवार करते हुए कहा कि चिदंबरम ‘रोना बंद करें’ क्योंकि कांग्रेस को वोट करने का मतबल भाजपा को वोट करना है तथा गोवा के लोग इस बारे में वहां मतदान करेंगे जहां उन्हें उम्मीद दिखाई देती है।

इससे एक दिन पहले, केजरीवाल ने कहा था कि अगर गोवा में 14 फरवरी के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आता है तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक चिदंबरम ने गोवा के मतदाताओं से शासन में बदलाव के लिए वोट डालने और कांग्रेस को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा, “मेरा आकलन कि आप (और टीएमसी) गोवा में गैर-भाजपा वोटों को केवल खंडित करेंगे, इसकी अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि कर दी है।

गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।” चिदंबरम ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट करते हुए कहा, “जो लोग शासन बदलना चाहते हैं (10 वर्षों के कुशासन के बाद) वे कांग्रेस को वोट करेंगे। जो इसी शासन को जारी रखना चाहते हैं, वे भाजपा को वोट करेंगे।” उन्होंने कहा कि गोवा में मतदाताओं के सामने विकल्प साफ है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि आप लोग शासन में बदलाव चाहते हैं या नहीं।

चिदंबरम ने कहा, “मैं गोवा के मतदाताओं से शासन बदलने और कांग्रेस को वोट देने की अपील करता हूं।” उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केजरीवाल ने उन पर पलटवार किया, ‘‘सर, रोना बंद कीजिए- ‘हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे।’ गोवा के लोग वहां वोट करेंगे जहां उन्हें उम्मीद दिखाई देती है।’’

केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस, भाजपा के लिए उम्मीद है, गोवा के लोगों के लिए नहीं। कांग्रेस के 17 विधायकों में से 15 भाजपा में चले गए। कांग्रेस इस बात की गारंटी देती है कि उसको मिला हर वोट भाजपा के पास सुरक्षित ढंग से चला जाएगा। भाजपा को वोट देने के लिए सुरक्षित रास्ता कांग्रेस से होकर जाता है।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालपी चिदंबरमटीएमसीममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर