लाइव न्यूज़ :

Goa Elections: गोवा में साथ आए शिवसेना और एनसीपी, 18 जनवरी को गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत, कांग्रेस से दूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2022 16:56 IST

Goa Elections: गोवा में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। संजय राउत ने कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल जनवरी को गोवा में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस गठबंधन में हैं।महाराष्ट्र और गोवा में राजनीतिक गतिशीलता अलग है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Goa Elections: शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गोवा में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गोवा विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी एक साथ लड़ेंगे। 18 जनवरी को सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। कांग्रेस को गठबंधन से दूर रखा जाएगा।

गोवा में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। राउत ने कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल जनवरी को गोवा में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे। 18 को यह साफ होगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र और गोवा में राजनीतिक गतिशीलता अलग है। महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस गठबंधन में हैं।

हालांकि, फिलहाल कांग्रेस ने राज्य में किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन किए बिना अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि वह गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संभावित गठबंधन के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं।

गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तर प्रदेश में एनसीपी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस ऐलान के बाद बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए एनसीपी को कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी से भी हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के फैसले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनासंजय राउतशरद पवारउद्धव ठाकरेकांग्रेसउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी