लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दिगंबर कामत ने कहा- 'गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं आया बीजेपी से कोई ऑफर'

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2019 08:03 IST

40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में कांग्रेस फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी है। उसके 14 विधायक हैं।

Open in App

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने कहा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। कामत ने रविवार देर शाम यह बात कही।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कामत ने बताया, 'दिल्ली में मेरा कार्यक्रम 2-3 दिन पहले तय हुआ था। किसी से मिलने का कोई सवाल नहीं उठता। मैं दिल्ली व्यक्तिगत काम के लिए दिल्ली गया था। मुझे बीजेपी से कोई ऑफर नहीं मिला है। ऐसी बातें फायदे के लिए फैलाई गई हैं। मैं नेतृत्व या गोवा के मुख्यमंत्री पद को लेकर नहीं सोच रहा।' 

पूर्व में गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके कामत ने कहा, 'अगर गोवा का मुख्यमंत्री बनना मेरी नियति है तो कोई भी वहां तक पहुंचने से मुझे नहीं रोक सकेगा।'

मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोकर जताते हुए कामत ने कहा, 'यह बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान है।'

बीजेपी ने भी फिलहाल कामत के पार्टी में आने की संभावनाों से खारिज किया है। बीजेपी गोवा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा, 'गोवा में ऐसी अटकलें हैं कि दिगंबर कामत बीजेपी में जा रहे हैं। हमें यह सूचना केवल मीडिया से मिली है। इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।'

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चांद्रकांत कवलेकर ने भी कामत के कांग्रेस छोड़ने की संभावनाओं को खारिज किया है और बीजेपी पर ऐसे अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। कवलेकर ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिगंबर कामत पार्टी नहीं छोड़ेंगे। वह सीनियर नेता हैं और हम उनके पार्टी छोड़ने के बारे में सोची भी नहीं सकते। बीजेपी ऐसी अफवाहें फैला रही है क्योंकि उनकी पार्टी के अंदर स्थिति ठीक नहीं है। इससे पता चलता है कि बीजेपी के पास नेता नहीं हैं।'

बता दें कि 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में कांग्रेस फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी है। उसके 14 विधायक हैं। वहीं, पर्रिकर के निधन के बाद बीजेपी के 12 विधायक हो गये हैं। बीजेपी को हालांकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायकों सहित और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन हासिल है। 

टॅग्स :गोवामनोहर पर्रिकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर