लाइव न्यूज़ :

गोवा में सियासी फेरबदल, सीएम प्रमोद सावंत ने चार मंत्रियों से मांगा इस्तीफा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 20:02 IST

 गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह का बुधवार को सत्तारूढ भाजपा में विलय होने की बात कही थी। अब 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने गोवा में जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाया था। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अब उसके विधायकों की संख्या पांच रह गई है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उन्होंने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे से कैबिनेट से इस्तीफा देने को कहा है। बीते दिनों गोवा में कांग्रेस के 10 बागी विधायक बीजेपी में शालिम हुये हैं। 

 गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह का बुधवार को सत्तारूढ भाजपा में विलय होने की बात कही थी। अब 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अब उसके विधायकों की संख्या पांच रह गई है।

बीजेपी ने गोवा में जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाया था। राज्य के सियासी समीकरण को समझते हुए जीएफपी ने डिप्टी सीएम और मलाईदार मंत्रालय सहित अपनी शर्तों पर बीजेपी के साथ समर्थन दिया था। 

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल