लाइव न्यूज़ :

Goa CM Pramod Sawant: 'छक्का' मारकर प्रमोद सावंत ने रचा इतिहास?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 16:16 IST

Goa CM Pramod Sawant: उत्तरी गोवा के संखालिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 51 वर्षीय सावंत वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने पहली बार 19 मार्च, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। छह साल पहले 19 मार्च को ही पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद सावंत ने तड़के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 45 वर्ष के सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

Goa CM Pramod Sawant: भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार छह साल पूरा कर इतिहास रच दिया है। सावंत ने बुधवार को अपने कार्यकाल के लगातार छह साल पूरे कर लिये। वह राज्य में छह साल की निर्बाध अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। सावंत ने अपने पूर्ववर्ती मनोहर पर्रिकर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का रिकार्ड तोड़ दिया है। उत्तरी गोवा के संखालिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 51 वर्षीय सावंत वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने पहली बार 19 मार्च, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। छह साल पहले 19 मार्च को ही पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद सावंत ने तड़के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय 45 वर्ष के सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

सावंत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल 40 में से 20 सीट जीतकर राज्य विधानसभा चुनाव जीता था और उन्होंने 28 मार्च 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, सावंत ने लगातार छह वर्षों तक शीर्ष पद पर बने रहने की उपलब्धि हासिल की है, वह पर्रिकर ही थे जिन्होंने लगभग नौ वर्षों तक राज्य की कमान संभाली थी (आठ वर्ष और 349 दिन)।

पर्रिकर ने वर्ष 2000, 2012 और 2017 में तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सावंत ने अब तक पांच बार राज्य का बजट पेश किया है और 24 मार्च से शुरू होने वाले आगामी विधानसभा सत्र के दौरान 26 मार्च को छठा बजट पेश करने की तैयारी है। वर्ष 1987 में गोवा के राज्य बनने के बाद, तत्कालीन कांग्रेस नेता दिगंबर कामत 2007 से 2012 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवाBJPमनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम