लाइव न्यूज़ :

गोवा: एक और कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दिया, पहली सूची में शामिल था नाम, केवल दो विधायक बचे

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 13:42 IST

एलेक्सो रेजिनाल्डो का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पार्टी ने आगामी राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम शामिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने सोमवार को कांग्रेस और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।आगामी राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम शामिल था।कांग्रेस के पास राज्य विधानसभा में केवल दो विधायक बचे हैं।

पणजी:गोवा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.सोमवार को एक और कांग्रेस विधायक ने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता दोनों एक साथ छोड़ दी। कर्टोरिम से कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने सोमवार को पार्टी और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

एलेक्सो रेजिनाल्डो का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पार्टी ने आगामी राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम शामिल किया था।

एलेक्सो रेजिनाल्डो के इस्तीफे के साथ, कांग्रेस के पास राज्य विधानसभा में केवल दो विधायक दिगंबर कामत और प्रतापसिंह राणे बचे हैं।

2017 के गोवाविधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी और अब उनके पास केवल दो विधायक बचे हैं।

16 दिसंबर को, कांग्रेस ने गोवा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को मडगांव निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था। 

अन्य उम्मीदवारों में मारमुगाओ से संकल्प अमोनकर, कर्टोरिम से एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको, कनकोलिम विधानसभा क्षेत्र से यूरी अलेमाओ और क्यूपेम सीट से एलटोन डी'कोस्टा को मैदान में उतारा गया था।

टॅग्स :गोवाकांग्रेसMLAविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत