लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद एवं कट्टरपंथ से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी : एनआईए प्रमुख

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:46 IST

यह कार्यशाला दक्षिण एशियाई देशों में घुसपैठ की आईएसआईएस नेटवर्क की कोशिशों से उत्पन्न खतरों से निपटने में भारतीय पुलिस के कौशल निर्माण का भी समर्थन करती है।

Open in App
ठळक मुद्देवाई सी मोदी ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग ‘अनिवार्य’ है तथाहर देश को आतंकवादी संगठनों द्वारा अपनाई जाने वाली तकनीकों से एक कदम आगे रहने के लिए अपने अनुभवों को साझा करना चाहिए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख वाई सी मोदी ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग ‘अनिवार्य’ है तथा हर देश को आतंकवादी संगठनों द्वारा अपनाई जाने वाली तकनीकों से एक कदम आगे रहने के लिए अपने अनुभवों को साझा करना चाहिए।

वह यूरोपीय संघ और एनआईए द्वारा आयोजित ‘ आईएसआईएस के नेटवर्क की जांच’ विषयक दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन बोल रहे थे। मोदी ने कहा, ‘‘आतंकवाद के लिए कोई सीमा नहीं है। हम अक्सर आतंकवादी संगठनों और उनकी गतिविधियों के अंतरराष्ट्रीय संपर्क पाते हैं, ऐसे में आतंकवाद एवं कट्टरपंथ से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग अनिवार्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनियाभर में इन आतंकवादी संगठनों द्वारा अपनाये जाने वाले तौर तरीकों और तकनीकों से एक कदम आगे रहने के लिए अनुभवों को साझा करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अहम है ताकि वे आतंकवादी खतरों से बेहतर ढंग से निपट पाएं।’’ ऐसा ही विचार सामने रखते हुए भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय सहयोग आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए नितांत जरूरी है।

यह दो दिवसीय सम्मेलन आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग मजबूत करने के ईयू और भारत की कोशिश का हिस्सा था। दोनों के बीच 2017 में इस विषय पर सहमति बनी थी। यह कार्यशाला दक्षिण एशियाई देशों में घुसपैठ की आईएसआईएस नेटवर्क की कोशिशों से उत्पन्न खतरों से निपटने में भारतीय पुलिस के कौशल निर्माण का भी समर्थन करती है। इसमें सहभागियों ने इस नयी चुनौती से निटपने के लिए अपने अनुभव और तौर तरीके भी बताए। दिलीप

टॅग्स :एनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं