लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः टीचरों ने की शर्मनाक हरकत, छात्राओं को निर्वस्त्र कर ली तलाशी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 11, 2018 12:59 IST

रुपए चोरी के आरोप में दो लड़कियों को निर्वस्त्र कर तलाशी ली गई। रुपए नहीं निकलने पर धमकाया गया।

Open in App

मध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल में चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़कियों को निर्वस्त्र कर तलाशी ली गई है। हालांकि इस तरह के आरोपों को स्कूल प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल, यह मामला अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं पर चोरी का आरोप लगाया गया।

इसके बाद जो हुआ वह और हैरान कर देने वाला था। आरोप है कि जब शिक्षकाओं ने लड़कियों की तलाशी ली तो उनके पास पैसे नहीं निकले। फिर उन्हें दूसरे कमरे में ले गई और किसी को न बताने के लिए धमकाया गया। 

यह मामला 9 जनवरी को उस समय सामने आया जब दोनों छात्राएं डर की वजह से स्कूल नहीं गईं। इस बारे में परिजनों ने कारण पूछा तो उन्होंने आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल की दोनों शिक्षिकाओं से जवाब मांगा है। वहीं, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने दोनों छात्राओं के परिजनों पर शिक्षिकाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस बारे में भी पुलिस थाने में शिकायत की गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी