लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के भाषण के दौरान छात्रा हुई बेहोश, स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल

By भाषा | Updated: August 15, 2018 15:54 IST

जब राष्ट्रगान खत्म होने वाला था तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद हममें से कुछ छात्र और वहां मौजूद कर्मचारी उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले गये।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्त: लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदर्शन करने आयी 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा गर्मी और पानी की कमी के चलते बेहोश हो गयी, वहीं आज प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान एक फोटो पत्रकार के भी बेहोश होने की सूचना है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली फिजा पुरानी दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्रा है। घटना के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

उसकी एक सहपाठी आरिबा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जब राष्ट्रगान खत्म होने वाला था तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद हममें से कुछ छात्र और वहां मौजूद कर्मचारी उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले गये।’’ केंद्रीकृत दुर्घटना आघात सेवा एम्बुलेंस सेवा (सीएटीएसए) के डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि उसे डिहाइड्रेशन हुआ है। गर्मी और थकावट से एक फोटो पत्रकार के भी बेहोश होने की सूचना है। घटना उस वक्त की है जब प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना भाषण दे रहे थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ, लेकिन जारी दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों को वहां सुबह साढ़े छह बजे तक पहुंचना था। कई दर्शक दूर-दराज के इलाकों से भी पहुंचे थे। कुछ छात्रों एवं दर्शकों ने आयोजन स्थल पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी की।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे हवा में नमी का स्तर 72 प्रतिशत था और कुछ ही घंटों में यह 88 प्रतिशत पहुंच गया। प्रधानमंत्री लाल किला परिसर में सुबह करीब सवा सात बजे पहुंचे। लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण के दौरान उन्हें भी कई बार चेहरे से पसीना पोंछते देखा गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब