लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में लड़की ने चलती कार में सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:11 IST

Open in App

बुलंदशहर, छह दिसंबर बुलंदशहर के छतरी थाना क्षेत्र में एक लड़की ने चार युवकों पर उसे अगवा कर चलते वाहन में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की लिखित शिकायत में नामजद एक आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता तीन दिसंबर को किसी काम के लिए दुकान जा रही थी तभी एक गाड़ी रुकी और तीन-चार लड़कों ने उसे वाहन में खींच लिया।

वे उसे बैरामनगर रोड पर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और इसका वीडियो बना लिया ।

उसने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वे उसके माता-पिता को जान से मार देंगे।

लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी शनिवार सुबह दो-तीन लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायत में नामजद मुख्य आरोपी ने मामले में उसकी संलिप्तता से इनकार किया।

उसने दावा किया कि उसके पिता और लड़की की मां के बीच दिवाली से पहले 30,000 रुपये का ऋण मिलने में मदद करने के लिए उन्हें कमीशन के रूप में 2,000 रुपये के भुगतान को लेकर विवाद था, जिसके कारण उनमें अक्सर झगड़े होते थे ।

आरोपी ने दावा किया कि शनिवार दोपहर उसे लड़की के घर बुलाया गया तो उसके और लड़की के पिता के बीच बहस हो गई।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब