लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला पर कसा तंज, कहा- 'बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2024 17:22 IST

मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां उनका शासन होता है, वहां आमतौर पर इन दोनों ही नेताओं को कुछ और दिखाई देता है। जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदश्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

Open in App

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला के साथ खड़े हैं, जो पाकिस्तान की बात करते हैं, तो अब राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जब एलजी का जमाना था, तब हमले क्यों नहीं हो रहे थे? अब शुरू क्यों हो गए हैं? वहीं, विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन दोनों ही नेताओं को हिंदू दिखाई नहीं देते हैं।

मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां उनका शासन होता है, वहां आमतौर पर इन दोनों ही नेताओं को कुछ और दिखाई देता है। जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदश्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

वहीं, दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटे ओसामा के राजद में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि लालू जी ने बिहार की जनता को अच्छा संदेश दिया है कि मैं 2006 के पहले वाला सब कुछ ठीक कर रहा हूं। गिरिराज सिंह कहा कि दीपावली और छठ हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है। सरकार को इस मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित करनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग त्योहार की खुशी आपस में बांट सके। 

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दंगा कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी यादव खुद ही कराना चाहते हैं। मेरी नियत तो साफ है। मैं तो सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि “बंटोगे तो कटोगो। मैं शुरू से ही यह नारा दे रहा हूं और आगे भी यही देता रहूंगा। मैं हिंदुओं को एकजुट करने के मकसद से ही हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहा हूं, जिसे अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहराहुल गांधीफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम